2 नवम्बर को मुंबई में हुए महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप अपने नाम किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह पहली जीत है। इसी के बीच मध्यप्रदेश की खिलाडी क्रांति गौड़ ने अपने दमदार खेल से सबका दिल जीत लिया है
टीम इंडिया के फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाली क्रांति ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी।
मुख्यमंत्री का ऐलान
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की क्रांति गौड़ ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनके संघर्ष और समर्पण की मिसाल युवाओं के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का सम्मान देगी और आगे की खेल तैयारी के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खेल विभाग को निर्देश दिए गए है कि राज्य की अन्य महिला खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियों के लिए विशेष सुविधा दी जाए। मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की बेटियों को आगे बढ़ते देखने का समय है।
कौन है क्रांति गौड़?
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के घुवारा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय इस तेज़ गेंदबाज़ ने अपने संघर्ष, परिश्रम और प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर नाम दर्ज किया है। क्रांति गौड़ एक मध्यम-वर्गीय परिवार से आती है। उनके पिता मुन्ना गौड़ पुलिस आरक्षक थे, लेकिन बाद में सस्पेंड हो गए थे। उनकी माता नीलम गौड़ गृहिणी हैl
क्रांति बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखती थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली क्रांति ने अपने बलबूते क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाई है। शुरुआती दिनों में उन्होंने गली क्रिकेट खेलते हुए खेल की शुरुआत की थी और बाद में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन हुआ।
वे 2025 की शुरुआत में भारत की महिला क्रिकेट टीम में शामिल हुईं और यही से उनकी जीत का सफ़र शुरू हुआ। वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप-मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्रांति ने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने भारत को 88 रन से बड़ी जीत दिलाई और क्रांति को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
यह सिलसिला यही ख़त्म नहीं होता है। वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रांति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 16 रन दिए।
भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट को आर्थिक सहयोग करें।
यह भी पढ़ें
भावांतर योजना: 2017 से 2025, योजना के आने, जाने और वापस लागू होने की कहानी
नुकसान के बाद भी मुआवजे की लिस्ट से बाहर राजगढ़ के किसान
ग्राउंड रिपोर्ट में हम कवर करते हैं पर्यावरण से जुड़े ऐसे मुद्दों को जो आम तौर पर नज़रअंदाज़ कर दिए जाते हैं।
पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। रियल-टाइम अपडेट के लिए हमारी वॉट्सएप कम्युनिटी से जुड़ें; यूट्यूब पर हमारी वीडियो रिपोर्ट देखें।
आपका समर्थन अनदेखी की गई आवाज़ों को बुलंद करता है– इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद।






