Skip to content

मध्य प्रदेश में कोहरे, ठंड और बारिश की वापसी

यह ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ के डेली मॉर्निंग पॉडकास्ट का एपिसोड-128 है। शुक्रवार, 30 जनवरी को देश भर की पर्यावरणीय ख़बरों के साथ पॉडकास्ट में जानिए मध्य प्रदेश के मौसम में होने वाले आगामी फ़ेरबदलों के बारे में।

मुख्य सुर्खियां

सरकार ने लोकसभा में बताया कि जल जीवन मिशन में अनियमितताओं के मामले में करीब 4000 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इनमें अधिकारी, ठेकेदार और दूसरे जुड़े लोग शामिल हैं।


कम पानी और जलवायु जोखिम में बेहतर नतीजे देने के बावजूद ये धान किस्में किसानों में तेजी से नहीं फैल पाईं। वजह है बीज की उपलब्धता, जानकारी की कमी और बाज़ार की अनिश्चितता।


आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद स्थिर बनी हुई है। महंगाई, रोजगार और निवेश पर सरकार की खास नजर रहने की बात कही गई है।


केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों को पैसा तभी मिलेगा जब 15 दिन तक लगातार पानी की सप्लाई साबित होगी। इसका मकसद सिर्फ कनेक्शन नहीं बल्कि असली पानी पहुंचाना है।


एक नई स्टडी के मुताबिक हिमालय और काराकोरम क्षेत्र में ग्लेशियर से आने वाली बाढ़ के खतरे का सही आकलन नहीं किया गया है। इससे पहाड़ी इलाकों में बड़ा जोखिम बना हुआ है।


मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश, कोहरा और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। लोगों को सुबह और रात के समय ज्यादा सावधानी बरतने को कहा गया है।


इंदौर में जनवरी महीने में करीब 5000 डॉग बाइट के केस सामने आए हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग पर आवारा कुत्तों को लेकर दबाव बढ़ गया है।


उज्जैन समेत मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। किसान तय तारीख तक पंजीकरण कराकर समर्थन मूल्य पर फसल बेच सकेंगे।

विस्तृत चर्चा

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, जहां कोहरा, ठंड और बारिश एक साथ असर दिखा रहे हैं और आने वाले दिनों में यह प्रभाव और गहराने की संभावना है। आज सुबह राज्य के आधे से अधिक हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और सड़क व रेल यातायात धीमा पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है, जिसका पीक 2 फरवरी को रहने की उम्मीद है, जब भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कई बड़े शहर प्रभावित होंगे। बारिश के साथ तापमान में और गिरावट, तेज हवाएं और उसके बाद दोबारा घने कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे खासकर सुबह के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।

ग्राउंड रिपोर्ट का डेली इंवायरमेंट न्यूज़ पॉडकास्ट ‘पर्यावरण आज’ SpotifyAmazon MusicJio Saavn, Apple Podcast, पर फॉलो कीजिए।

Author

Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India

We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions. 

We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.

Connect With Us

Send your feedback at greport2018@gmail.com

Newsletter

Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.

EXPLORE MORE

LATEST

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins