Skip to content

झाबुआ के सूखे में बिना केमिकल 13 फसलें उगा रहे किसान नगला निनामा

झाबुआ के किसान नगला निनामा जैविक खेती से एक साथ 13 फसलें उगा रहे हैं। बिना केमिकल के वे 3-4 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं।
Watch On YouTube

झाबुआ जिला अपनी पथरीली जमीन और भीषण सूखे के लिए जाना जाता है। मई के महीने में यहां के ज्यादातर खेत सूखे और वीरान दिखते हैं। लेकिन पेटलावद क्षेत्र में किसान नगला निनामा के खेत में हरियाली लहलहा रही है। उन्होंने बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशक के, इसी सूखे इलाके की जमीन से एक साथ 13 तरह की फसलें उगाई हैं।

एक ही खेत में 13 फसलें

नगला निनामा का मल्टी लेयर फार्म । फोटो: शिशिर अग्रवाल
नगला निनामा का मल्टी लेयर फार्म । फोटो: शिशिर अग्रवाल

निनामा ने अपने खेत में बहुस्तरीय यानी मल्टी-लेयर जैविक खेती का मॉडल तैयार किया है। इसमें जमीन के नीचे से लेकर ऊपर तक अलग-अलग फसलें ली जाती हैं। जमीन के अंदर अदरक उगता है, सतह पर धनिया जैसी पत्तेदार सब्जियां हैं और उनके ऊपर करेले की बेल चढ़ी है।

खेत के किनारों और बीच में पपीता, केला, आम, चीकू, अनार और चंदन के पेड़ लगाए गए हैं। अब वे कटहल लगाने की तैयारी में भी हैं।

Advertisements

रासायनिक खेती में बिगड़ रही थी जमीन

निनामा के खेत में काम करती महिला मज़दूरी । फोटो: शिशिर अग्रवाल
निनामा के खेत में काम करती महिला मज़दूरी । फोटो: शिशिर अग्रवाल

कुछ साल पहले तक निनामा भी दूसरे किसानों की तरह टमाटर, गेहूं, कपास और मक्का जैसी पारंपरिक फसलें उगाते थे। इनमें वे भारी मात्रा में रासायनिक खाद और पेस्टिसाइड डालते थे। हर साल दवाइयों और खाद पर करीब 25 से 30 हजार रुपये खर्च हो जाते थे।

इसके बावजूद फसलों में वायरस और उकटा जैसे रोग लग जाते थे और जमीन बंजर होने लगी थी। रासायनिक खेती वाली मिट्टी को पानी भी ज्यादा चाहिए होता था। कम पानी मिलने पर पौधे जल्दी मुरझा जाते थे।

कम लागत, 3 से 4 लाख का मुनाफा

निनामा जैविक खेती के फायदे बताते हुए । फोटो: शिशिर अग्रवाल

जैविक खेती अपनाने के बाद निनामा के खेत की मिट्टी की पानी सोखने की क्षमता बढ़ गई है। अब बाजार की महंगी दवाइयों और खाद पर उनका खर्च शून्य है। कीटों से बचाव के लिए वे हरी और लाल मिर्च के पाउडर का छिड़काव करते हैं।

Advertisements

देसी खाद और गुड़ जैसी चीजों से वे घर पर ही जैविक दवाइयां बनाते हैं। इसमें सिर्फ 20 से 25 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि शुद्ध मुनाफा 3 से 4 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

एक उदाहरण तरबूज का है। निनामा ने जैविक तरीके से तरबूज उगाकर 1,80,000 रुपये कमाए। पास के खेत में उनके भाई ने उसी बीज और पानी के साथ रासायनिक खेती की, तो उन्हें 35,000 रुपये का घाटा हुआ।

दूसरे किसानों को दे रहे प्रशिक्षण

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस इलाके में जैविक खेती की कुछ सीमाएं हैं। जैसे गेहूं की फसल में जोखिम रह सकता है। लेकिन तुलसी, स्टीविया, स्ट्रॉबेरी और सरसों जैसी फसलें बिना केमिकल के सफलतापूर्वक उगाई जा सकती हैं।

शुरुआत में गांव वालों को निनामा के प्रयोग पर भरोसा नहीं था। लेकिन उनकी सफलता देखकर अब किसान उनसे जुड़ने लगे हैं। आज निनामा हर महीने गांव के करीब 20 से 30 किसानों को घर पर जैविक दवाइयां बनाना और जैविक खेती करना सिखा रहे हैं। बाहर से आने वाले किसान भी उनसे प्रशिक्षण लेते हैं।

आय के साथ सेहत में भी सुधार

वर्मीकंपोस्ट के लिए बनाई गई मचान । फोटो: शिशिर अग्रवाल

यह मॉडल किसानों की आय बढ़ाकर पलायन रोकने में मदद कर रहा है। निनामा का कहना है कि पिछले पांच साल से वे सिर्फ जैविक अनाज और सब्जियां खा रहे हैं और इस दौरान उन्हें सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी समस्या नहीं हुई।

विशेषज्ञों का मानना है कि जैविक खेती के शुरुआती सालों में नुकसान की आशंका रहती है। अगर सरकार इसकी भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक मदद दे, तो और ज्यादा किसान रसायन छोड़कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।


भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट को आर्थिक सहयोग करें।


अन्य वीडियो रिपोर्ट्स

वीडियो बन रहे बेहतर कृषि तरीकों का ज़रिया, सरकारी संस्थान क्यों पीछे?

मेघनगर इंडस्ट्रियल एरिया प्रदूषण: क्या प्रदर्शन और कार्रवाई से कुछ बदला?


पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। 

Author

  • Shishir Agrawal is the Hindi Editor of Ground Report. However he identifies himself as a young enthusiast passionate about telling tales of unheard. He covers environment and development affairs from the tribal landscape of central India.

    He has also covered issues related to agrarian crisis, wildlife, water, waste and urban development. He has been a recipient of several fellowships and grant. This includes Gandhi Fellowship, Vikas Samvad Media Fellowship and Earth Journalism Network Grant.

    Apart from having long conversations he indulges himself in reading books, watching theater and gazing at flying objects for leisure. He can be reached at shishiragrawl007@gmail.com.

    View all posts Hindi Editor

Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India

We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions. 

We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.

Connect With Us

Send your feedback at greport2018@gmail.com

Newsletter

Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.

EXPLORE MORE

LATEST

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins