...
Skip to content

हेमकुंड, केदारनाथ, कश्मीर में बर्फबारी

आप हमारा यह पॉडकास्ट स्पॉटीफाय, एमज़ॉन म्यूज़िक, जियो सावन और एप्पल पॉडकास्ट पर इंवारमेंट डेली के नाम से सर्च कर सुन सकते हैं।
Listen On Spotify
Advertisements

पर्यावरण आज | उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, केदारनाथ में तापमान माइनस 2°C रहा। मध्य प्रदेश में तेज बारिश हुई और मानसून की विदाई सितंबर अंत से शुरू होगी। बोलिविया में बिल्ली की नई प्रजाति मिली, नाइजीरिया में जहरीली शराब से 48 मौतें हुईं, और कूनो पार्क में भारत-बोत्सवाना मूल के दो चीतों में दोस्ती देखी गई।

आज की प्रमुख हेडलाइन्स

उत्तराखंड के चमोली स्थित हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई है। वहीं केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलों के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इससे पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आज सुबह तापमान माइनस 2°C रिकॉर्ड किया गया।


मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल, सीहोर और देवास में तेज बारिश हुई। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सितंबर के आखिरी सप्ताह से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर तक राज्य में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।

Advertisements

बोलिविया में बिल्ली की एक नई प्रजाति की पहचान हुई है, जिसे वैज्ञानिकों ने आधिकारिक तौर पर “लियोपार्डस तिलकायो” नाम दिया है। यह मुख्यत: बोलिविया के घने युंगास जंगलों में पाई जाती है। स्थानीय लोग इसे अब तक “तिलकायो” के नाम से जानते थे और इसे दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली टाइगर कैट्स के समूह का हिस्सा मानते थे। हालांकि जेनेटिक डेटा की पुष्टि के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि यह पूरी तरह एक अलग प्रजाति है।


नाइजीरिया में मिथेनॉल मिश्रित पेय पदार्थ पीने से कम से कम 48 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 182 लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे ड्रिंक्स पीने के बाद किडनी फेल हो जाती है, आंखें खराब हो जाती हैं और दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है।


कूनो नेशनल पार्क में दो अलग-अलग महाद्वीपों के चीतों के बीच दोस्ती हो गई है। केएनजी-23 का जन्म भारत में हुआ, वहीं सीसीबी-4 को इसी साल बोत्सवाना से लाया गया था। इन दोनों चीतों के जीन्स अलग हैं और उम्र में भी 6-7 महीने का अंतर है, फिर भी दोनों साथ रहते हैं, जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। कूनो वन विभाग इसे देखकर काफी उत्साहित है।

Advertisements

आज की चर्चा

कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी

वाहिद भट, ग्राउंड रिपोर्ट

कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तरी कश्मीर के गुरेज़ इलाके की तुलैल वैली और काबुल गली में गुरुवार को ताज़ा बर्फबारी हुई, जबकि कश्मीर घाटी के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

श्रीनगर समेत कई इलाकों में बुधवार रात से बारिश शुरू हुई। काबुल गली में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। यह दर्रा करीब 4,167 मीटर की ऊंचाई पर है और तुलैल वैली को लद्दाख के द्रास इलाके की तरफ मुश्कोह वैली से जोड़ता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 8.2 मिलीमीटर, काज़ीगुंड में 13.4 मिलीमीटर, पहलगाम में 13 मिलीमीटर और गुलमर्ग में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

जम्मू संभाग में बारिश ज्यादा रही। उधमपुर में 117.8 मिलीमीटर, जम्मू में 112.9 मिलीमीटर और कटरा में 45.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कश्मीर वेदर के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं, ओलावृष्टि और तेज़ बारिश भी हो सकती है। लगातार बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना नहीं है।

गुरेज़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। फिलहाल बर्फबारी से किसी बड़ी आवाजाही में रुकावट की खबर नहीं है। ऊंचे इलाकों की तरफ जाने वाले यात्रियों को बदलते मौसम और फिसलन को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।


ग्राउंड रिपोर्ट की बात

पर्यावरण सिर्फ खबर नहीं, यह हमारी सांसों का सवाल है। ग्राउंड रिपोर्ट की कोशिश है कि इन मुद्दों को ज़मीनी स्तर पर उठाया जाए और चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप पर्यावरण पत्रकारिता को ज़रूरी मानते हैं, तो इस एपिसोड को शेयर करें और हमें अपना फीडबैक भेजें।

ग्राउंड रिपोर्ट का डेली इंवायरमेंट न्यूज़ पॉडकास्ट ‘पर्यावरण आज’ Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Apple Podcast, पर फॉलो कीजिए।

Author

Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India

We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions. 

We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.

Connect With Us

Send your feedback at greport2018@gmail.com

Newsletter

Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.

EXPLORE MORE

LATEST

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins