मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीतों को कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में छोड़ दिया। यह चीते इसी साल फरवरी में भारत लाए गए थे। उन्होंने अपना क्वारंटाइन और एक्लीमेटाइज़ेशन पीरियड पूरा कर लिया था। चीतों को छोड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने कुनो नेशनल पार्क का दौरा भी किया। उनके साथ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर राकेश शुक्ला और मध्य प्रदेश फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रामनिवास रावत भी थे।

सफलता के साथ आगे बढ़ रहा प्रोजेक्ट चीता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मौके पर कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर , उन्हें पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग साढ़े तीन वर्ष पहले कूनो में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। आज देश में चीता पुनर्स्थापना का यह प्रोजेक्ट सफलता के साथ में आयामों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश धर्म, निवेश एवं जैव विविधता के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। पहले नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बोत्सवाना से लाए गए चीतों के पुनर्स्थापन को निरंतर सफलता मिल रही है।
सोमवार को सीएम ने दो चीतों CCV-2 और CCV-3 को श्योपुर ज़िले में कुनो नदी के किनारे छोड़ा है।
सीएम डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश ने देशभर में चीता स्टेट के रूप में पहचान बनाई है। गौरतलब है कि वर्तमान में चीतों की संख्या 57 है, जिनमें से 54 कूनो नेशनल पार्क में और 03 गांधी सागर अभ्यारण्य में है।

फरवरी से कंट्रोल्ड बाड़ों में थे चीते
बोत्सवाना से आए हुए इन चीतों को फरवरी से कंट्रोल्ड बाड़ों में रखा गया था ताकि उन्हें खुले जंगल में छोड़ने से पहले लोकल क्लाइमेट और इकोलॉजिकल कंडीशन के हिसाब से ढलने में मदद मिल सके। कूनो के आधिकारिक बयान के मुताबिक, बोत्सवाना चीतों के आने से भारत में चीतों की कुल संख्या 57 हो गई है, जिसमें देश में पैदा हुए बच्चे भी शामिल हैं।
प्रोजेक्ट के पहले के फेज में 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से आठ चीते आए थे, इसके बाद 2023 में साउथ अफ्रीका से 12 चीते आए थे।
केंद्र के ‘प्रोजेक्ट चीता’ का मकसद भारत में खतरे में पड़ी प्रजातियों को वापस लाना, उनकी आबादी बढ़ाना और आखिर में जानवरों को जंगल में खुलेआम शिकार और घूमने के लिए तैयार करना है।
बैनर ईमेज – कूनो नेशनल पार्क में चीता छोड़ते मुख्यमंत्री मोहन यादव | श्योपुर |फ़ोटो: मध्य प्रदेश जनसंपर्क कार्यालय
भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट को आर्थिक सहयोग करें।
यह भी पढ़ें
गेहूं उपार्जन: 5 दिन धूप में खड़ा रहा किसान, फिर भी रिजेक्ट हुई फसल
24 घंटे नल से जल देने वाला राजगढ़ का कुंडीबे गांव क्यों हो गया फेल?
पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।








