दीवाली के बाद दिल्ली की हवा दशक में सबसे खराब रही, औसत AQI 376 दर्ज हुआ। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में रिकॉर्ड उछाल आया। कटनी में आग से एक परिवार के छह लोगों की मौत हुई। IMD ने 15 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है, जबकि COP30 में वन-संरक्षण रोडमैप जारी हुआ, पर फंड की कमी है।
आज की हेडलाईन्स
दिल्ली में दशक की सबसे ज़हरीली हवा
दीवाली पर दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब स्तर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आँकड़ों के मुताबिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 376 रहा, जबकि पिछले साल यह 345 था। पटाखों पर लगे प्रतिबंध का खुलकर उल्लंघन हुआ, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने 430 एफआईआर दर्ज की हैं।
पंजाब में पराली का रिकॉर्ड उछाल
दीवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने के मामलों में सात गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक ही दिन में 1,152 सक्रिय आग के मामले सामने आए, जो अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़ोतरी है।
कटनी अग्निकांड में छह मौतें
दीवाली की रात मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही कस्बे में एक तीन मंज़िला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। आग बुझाने के लिए भेजी गई दमकल गाड़ियाँ कई घंटों की कोशिश के बावजूद आग पर काबू नहीं पा सकीं, जिससे स्थानीय दमकल विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
IMD: देशभर में मौसम बदलेगा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 9 नवंबर 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दो चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 से 15 नवंबर के बीच देश के कई इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान, तेज़ हवाओं और बर्फबारी की संभावना है।
COP30: वन-संरक्षण रोडमैप जारी
ब्राज़ील की अध्यक्षता में हो रहे COP30 सम्मेलन में 2030 तक वनों की कटाई और उनके क्षरण को रोकने के लिए एक वैश्विक रोडमैप जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस दिशा में प्रगति बहुत धीमी है और ज़रूरी फंड की भारी कमी है।
आज की चर्चा
पनारी पंप्ड हायड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए डायवर्ट होगा जंगल
पन्ना बाघ अभयारण्य के आसपास एक बड़ा प्रोजेक्ट जंगल की मंज़ूरी पाने की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम है पनारी पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट, जो 1,800 मेगावाट बिजली बनाने वाला प्रोजेक्ट है।
इस प्रोजेक्ट के लिए बाघ गलियारे में 511 हेक्टेयर जंगल की ज़मीन काटने की सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल गई है। यह गलियारा पन्ना बाघ अभयारण्य के जंगल को सतना और पन्ना जिले से होते हुए चित्रकूट के रानीपुर बाघ अभयारण्य से जोड़ता है।
पल्लव, यहाँ बाघ, तेंदुआ, भालू, गौर, सांभर और चीतल सब विचरण करते हैं, इसलिए यह इलाका बेहद संवेदनशील है।
वन सलाहकार समिति ने अक्टूबर में इस प्रोजेक्ट को मंज़ूरी देने की सिफारिश की। इससे पहले जुलाई में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड भी कुछ शर्तों के साथ वन्यजीव मंज़ूरी दे चुका था।
इस प्रोजेक्ट में दो नए जलाशय बनेंगे, लेकिन इसके लिए करीब 1 लाख 32 हज़ार पेड़ काटने पड़ेंगे। इनमें 70 हज़ार से ज़्यादा पेड़ सतना में और 62 हज़ार उत्तर पन्ना वन मंडल में हैं।
वन्यजीवों के लिए शर्तें भी रखी गई हैं। बघैन नदी के ऊपर 30-30 मीटर चौड़े तीन वन्यजीव पुल बनाने होंगे, ताकि जानवर आसानी से पार कर सकें। साथ ही, 511 हेक्टेयर जंगल कटने के बदले मध्य प्रदेश सरकार ने 531 हेक्टेयर गैर-वन भूमि प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चुनी है।
पल्लव, पर्यावरण मंत्रालय का पैनल कहता है कि यह इलाका पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील बाघ क्षेत्र में आता है, इसलिए सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। अब देखना यह है कि प्रोजेक्ट को अंतिम मंज़ूरी मिलती है या नहीं, और शर्तें ज़मीन पर ठीक से लागू होती हैं या नहीं।
ग्राउंड रिपोर्ट की बात
पर्यावरण सिर्फ खबर नहीं, यह हमारी सांसों का सवाल है। ग्राउंड रिपोर्ट की कोशिश है कि इन मुद्दों को ज़मीनी स्तर पर उठाया जाए और चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप पर्यावरण पत्रकारिता को ज़रूरी मानते हैं, तो इस एपिसोड को शेयर करें और हमें अपना फीडबैक भेजें।
ग्राउंड रिपोर्ट का डेली इंवायरमेंट न्यूज़ पॉडकास्ट ‘पर्यावरण आज’ Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Apple Podcast, पर फॉलो कीजिए।
Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India
We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.
Connect With Us
Send your feedback at greport2018@gmail.com
Newsletter
Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.
When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.
Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.





