सरकार की ई-100 पर मुहर, ‘अर्णव’ के चलते गर्भवती महिलाओं को स्थानांतरित किया गया, राजस्थान के 80 ब्लॉक सूखाग्रस्त घोषित, चीता का शावक घायल मिला। जानिए आज की प्रमुख पर्यावरणीय और कृषि खबरें “पर्यावरण आज” पॉडकास्ट के साथ।
प्रमुख ख़बरें
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को 100% शुद्ध एथेनॉल (E100) पर चलने की कानूनी अनुमति दे दी है। यह सुविधा केवल वाहन निर्माताओं द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहनों के लिए होगी।
चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने निचले इलाकों से साढ़े 4 हज़ार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया है। वहीं पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी समुद्र में मछली पकड़ने और पर्यटन पर रोक लगा दी गई है।
राज्य में 17% कम बारिश के बाद राजस्थान सरकार ने 14 जिलों के 80 ब्लॉकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। जिनमें 69 गंभीर और 11 मध्यम सूखे की श्रेणी में हैं। सर्वाधिक प्रभावित जिलों में जोधपुर, जालोर और बाड़मेर शामिल हैं।
गुजरात सरकार ने भी चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। प्रभावित किसानों को SDRF से ₹8,500 प्रति हेक्टेयर की राहत, ₹2 प्रति किलो की दर से चारा और VB-G RAM G योजना के तहत 150 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
मुरैना-श्योपुर सीमा पर निर्वा चीता का 19 महीने का नर शावक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। निगरानी दल की सूचना के बाद इसे रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया है जहाँ इसका इलाज चल रहा है, जबकि क्षेत्र में शिकारियों के हमले की आशंका भी जताई जा रही है।
विस्तृत चर्चा
मध्य प्रदेश में नकली खाद का बड़ा घोटाला
आज हम मध्य प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे नकली खाद के बड़े घोटाले पर बात करेंगे। दैनिक भास्कर की टीम ने 25 दिनों तक खुद को खाद का कारोबारी बनाकर ग्वालियर-चंबल संभाग में पड़ताल की। 27 अक्टूबर 2026 को छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने 2 करोड़ रुपये की नकली खाद का पूरा नेटवर्क बेनकाब किया है। भिंड, दतिया और डबरा में पुलिस-कृषि विभाग ने 3981 बोरी नकली खाद जब्त की। मुख्य आरोपी निशांत अग्रवाल को थाने के बाहर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। वह खुद कैमरे पर कह रहा था कि रोज करीब 1000 बोरी खाद सप्लाई करता है।
अकेला मामला नहीं
पिछले कुछ हफ्तों में एमपी के कई जिलों में नकली खाद पकड़ी गई है:भिंड में पहले भी 750 से ज्यादा बोरी नकली DAP-APS जब्त हुई थी। छतरपुर में 650 से 730 बोरी नकली DAP बरामद हुई। खंडवा में महाराष्ट्र से आ रहे तीन ट्रकों से करीब 1500 बोरी DAP जब्त की गई और टीकमगढ़ में एक मकान से 320 बोरी अवैध खाद पकड़ी गई।
ये नेटवर्क राजस्थान, मंदसौर, देवास से जुड़ा हुआ है और किसानों को असली DAP या NPK के नाम पर नकली रसायन बेचा जा रहा है। जिसका नतीजा ये हो रहा है कि किसानों की — फसल खराब और खेत की मिट्टी बर्बाद हो रही है।
ग्राउंड रिपोर्ट की बात
पर्यावरण सिर्फ खबर नहीं, यह हमारी सांसों का सवाल है। ग्राउंड रिपोर्ट की कोशिश है कि इन मुद्दों को ज़मीनी स्तर पर उठाया जाए और चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप पर्यावरण पत्रकारिता को ज़रूरी मानते हैं, तो इस एपिसोड को शेयर करें और हमें अपना फीडबैक भेजें।
ग्राउंड रिपोर्ट का डेली इंवायरमेंट न्यूज़ पॉडकास्ट ‘पर्यावरण आज’ Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Apple Podcast, पर फॉलो कीजिए।
Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India
We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.
Connect With Us
Send your feedback at greport2018@gmail.com
Newsletter
Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.
When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.
Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.





