नफरत का जो बीज बीजेपी ने हिंदुओं के मन में बोया है, उसकी ज़द में पूरा देश आता जा रहा है। मुसलमान, दलित, आदिवासियों की निर्मम तरीके से पीट-पीट कर हत्या कर देने वाले गुंडों के हाथ अब एक जैन शख्स तक भी पहुंच गए हैं। हर दिन लोगों के वॉट्सएप पर बीजेपी की आईटी सेल मुसलमानों के खिलाफ नफरती मैसेज भेजकर उनका इस कदर ब्रेन वॉश कर चुकी है कि हर कोई अब डंडा उठाकर किसी को गौहत्या के शक में मार देती है, तो किसी को सिर्फ मुसलमान होने के शक में। मध्यप्रदेश के मनासा में एक जैन बुज़ुर्ग को मुसलमान समझकर बीजेपी के नेता ने पीट-पीट कर मार डाला और वीडियो वायरल कर दिया।
कौन थे भंंवरलाल जैन जिन्हें मोहम्मद समझ मार डाला गया?
रतलाम की सबसे बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर के बड़े बेटे भंवरलाल जैन (65) की बीजेपी नेता ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुजुर्ग को मुसलमान होने के शक में मार डाला गया। मारने वाला बीजेपी नेता का भाई बताया जा रहा है। आईये पूरा मामला समझते हैं।
सरपंच का परिवार 15 मई को भैरो पूजने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ गया था। सभी ने पूर्णिमा के दिन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले पर भेरू पूजन की। दूसरे दिन 16 मई को दोपहर 12 बजे भंवरलाल परिजनों को बिना बताए किले से नीचे उतर गए। परिजनों ने उन्हें काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिले। परिवार वालों को लगा की शायद वो बस में बैठकर अकेले जावरा आ गए होंगे। इसलिए उन्हें वहां भी ढूंढा गया। नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। सरपंच पिस्ताबाई के तीन पुत्र हैं, भंवरलाल सबसे बड़े बेटे थे। वो दीमागी रुप से अस्वस्थ भी थे।
गुरुवार 19 मई को मनासा के रामपुरा रोड पर भंवरलाल की लाश मिली। शव की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो वायरल किया। जब चत्तर परिवार को सूचना मिली तो वो मनासा पहुंचे और शव की पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद भंवरलाल का अंतिम संस्कार किया गया।
अब सोशल मीडिया पर भंवरलाल को पीटने का वीडियो वायरल हो गया था। दिनेश कुशवाहा नाम के शख्स ने न सिर्फ भंवरलाल को मुसलमान होने के शक में बुरी तरह पीटा बल्कि इसका वीडियो बनाकर खुद स्वच्छ भारत ग्रुप में ब्रेन वॉश कर दिए गए लोगों की शाबाशी पाने के लिए वायरल भी कर दिया। शायद उसे शाबाशी मिलती भी, अगर पीटा गया शख्स सच में मुसलमान ही होता। इस कदर का ज़हर हमारे समाज में भर दिया गया है।
वीडियो में क्या है?
एक शख्स जो बीजेपी का नेता बताया जा रहा है वीडियो में भंवरलाल से आधारकार्ड दिखाने को कहता है और बुरी तरह पीटता हुआ दिखता है। दिनेश ने नाम पता पूछा तो मानसिक रुप से कमज़ोर भंवरलाल के मुंह से मोहम्मद निकला। यह सुनकर दिनेश का गुस्सा उस विक्षिप्त जैन बुज़ुर्ग पर टूट पड़ा। वो उसे पीटता रहा, चाटे मारता रहा।
भंवरलाल के भाई का कहना है कि भंवरलाल भोलेपन के कारण कुछ बता नहीं पाए होंगे। उनके साथ दिनेश ने बुरी तरह मारपीट की। पोस्टमॉर्टम के वक्त शरीर पर मारपीट के निशान भी थे।
देश में लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जहां लोगों को सिर्फ शक के बिनाह पर पीट-पीट कर मार दिया जा रहा है। इन लोगों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए ये बेखौफ होकर इस तरह कानून को हाथ में ले रहे हैं। कई मामलों में पुलिस या तो एफआईआर ही नहीं करती या उल्टा पीड़ित को ही जेल में डाल देती है। इस मामले में भी आरोपी बीजेपी का नेता था इसलिए पुलिस एफआईआर करने से बचती रही। बाद में मुश्किल से एफआईआर दर्ज की गई। जैन समाज और परिजनों की शिकायत पर आरोपी दिनेश कुशवाहा पर धारा 302 और 304 के अंतर्गत केस किया गया। अब अपराधी फरार बताया जा रहा है।
You can connect with Ground Report on Facebook, Twitter, Instagram, and Whatsapp and Subscribe to our YouTube channel. For suggestions and writeups mail us at GReport2018@gmail.com
Also Read
- Char Dham All Weather Road: आ सकता है संकट, चट्टानों में दिख रही हैं दरारें
- Obesity family heath survey 5: शहर की तुलना में गांव की महिलाएं ज्यादा फिट हैं
- ‘खेत में 4000 करोड़ की मूंग की फसल खड़ी है, बिजली नहीं मिली तो सब बर्बाद हो जाएगा’
Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India
We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.
Connect With Us
Send your feedback at greport2018@gmail.com
Newsletter
Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.
When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.
Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.




