आप हमारा यह पॉडकास्ट स्पॉटीफाय, एमजॉान म्यूज़िक, जियो सावन और एप्पल पॉडकास्ट पर इंवारमेंट डेली के नाम से सर्च कर सुन कर सकते हैं।
Listen On Spotify
दिल्ली चिड़ियाघर में शेर शावकों का जन्म, E20 पेट्रोल पर सरकार का जवाब, MP में चावल डायवर्जन जांच, दिल्ली की नई बोरवेल पॉलिसी, स्पेन की जंगल आग और MP मौसम अपडेट।
हेडलाईन्स
1. दिल्ली चिड़ियाघर में एशियाई शेर के शावकों का जन्म
दिल्ली के नेशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में लुप्तप्राय एशियाई शेर प्रजाति के शावकों का जन्म हुआ है। यह घटना खास इसलिए है क्योंकि दिल्ली चिड़ियाघर में 16 वर्षों तक एशियाई शेर के बच्चे का जन्म दर्ज नहीं हुआ था। 2025 के बाद यह लगातार दूसरा वर्ष है जब प्रजनन जोड़े “महागौरी” और “महेश्वर” ने सफलतापूर्वक शावकों को जन्म दिया है।
2. सरकार का E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर जवाब
सरकार ने शुक्रवार को E20 प्रोग्राम की आलोचनाओं का जवाब दिया। सरकार ने माना कि E20 से कुछ गाड़ियों में फ्यूल एफिशिएंसी 3-5% तक कम हो सकती है, लेकिन यह शुद्ध पेट्रोल और कम इथेनॉल-मिश्रण वाले पेट्रोल के मुकाबले ज़्यादा साफ़ और परफॉर्मेंस के अन्य पैमानों पर बेहतर है।
Advertisements
पेट्रोल पंप पर लोगों को विकल्प (ऑप्शन) देने की मांग पर सरकार ने कहा कि इससे बहुत बड़ी लॉजिस्टिकल चुनौती खड़ी होगी, लागत बढ़ेगी और जटिल फ्यूल रिटेल नेटवर्क की ऑपरेशनल क्षमता कम होगी। सरकार का यह भी तर्क है कि 20% ब्लेंडिंग लेवल तक पहुंचने के लिए भारी निवेश किया जा चुका है, इसलिए अब कम ब्लेंड लेवल पर वापस जाना सही नहीं होगा।
3. मध्य प्रदेश: सरकारी चावल डायवर्जन मामले की जांच
केंद्र सरकार ने इथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को अतिरिक्त अनाज सप्लाई करने की मंज़ूरी दी है, जिसमें फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का चावल भी शामिल है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस एक मामले की जांच कर रही है जिसमें इथेनॉल प्लांट के लिए भेजा गया सरकारी चावल रास्ते में ही कहीं और डायवर्ट कर दिया गया।
जांच सरकार के कस्टम-मिल्ड राइस (CMR) की एक खेप से जुड़ी है। जांचकर्ताओं के अनुसार यह चावल छिंदवाड़ा के तय इथेनॉल प्लांट तक कभी पहुंचा ही नहीं। इसके बजाय अधिकारियों को यह चावल वारासिवनी की एक प्राइवेट राइस मिल में मिला।
Advertisements
4. दिल्ली की नई बोरवेल पॉलिसी
दिल्ली सरकार एक नई बोरवेल पॉलिसी तैयार कर रही है, जिसके तहत सभी घरेलू और कमर्शियल बोरवेल में वॉटर मीटर लगाए जाएंगे। यूज़र्स से उनके द्वारा निकाले गए ग्राउंडवॉटर की मात्रा के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। इस पॉलिसी में राजधानी में चल रहे हज़ारों अनऑथराइज़्ड बोरवेल को नियमित (रेगुलर) करने का तरीका भी बताया जाएगा। हालांकि, भूजल निकालने के लिए शुल्क अभी तय नहीं हुआ है।
5. दक्षिणी स्पेन में जंगल की आग
दक्षिणी स्पेन में लगी जंगल की आग में कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 अन्य लापता हैं। दक्षिणी यूरोप में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण कई जगहों पर जंगल में आग लगी है। फ्रांस, पुर्तगाल और स्पेन में दमकलकर्मी बड़ी आग की घटनाओं का सामना कर रहे हैं, और हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
आज की चर्चा
मध्य प्रदेश में थमा भारी बारिश का दौर, किसानों को मिलेगी राहत?
रिपोर्टर- वाहिद भट, ग्राउंड रिपोर्ट
भारी बारिश से खेत में फरा पानी, फाईल फोटो- राजगढ़, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में बारिश का मौजूदा सिस्टम कमज़ोर पड़ गया है, इसलिए अगले 3 दिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
11, 12, 13 जुलाई: प्रदेश के सभी 55 जिलों (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर सहित) में गरज-चमक के साथ हल्की रिमझिम बारिश होगी। आंधी की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक रह सकती है।
14 जुलाई: कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
नया सिस्टम: पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले सप्ताह दिखेगा।
फसलों पर असर: एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेज बारिश थमना खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि लगातार भारी बारिश से खेतों में पानी भरने से फसलों में गलन की समस्या हो रही थी।
आंकड़े:
प्रदेश में अब तक कुल 240 मिमी (9.5 इंच) बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश 222.1 मिमी (8.8 इंच) से 8% ज़्यादा है।
पूर्वी हिस्से में सामान्य से 8% कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में 24% ज़्यादा।
जून में बारिश कम रही (कोटे से 30% कम), लेकिन जुलाई के पहले 9 दिनों में ही कोटा पूरा होकर 10% अतिरिक्त बारिश हो चुकी है।
मानसून की करीब एक तिहाई बारिश जुलाई में होती है — जैसे भोपाल में सामान्य 39 इंच बारिश में से 14 इंच जुलाई में होती है। जबलपुर बड़े शहरों में सबसे ज़्यादा बारिश (17+ इंच) पाने वाला शहर है।
प्रदेश की सामान्य वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की सामान्य बारिश 38-39 इंच के बीच है।
ग्राउंड रिपोर्ट की बात
पर्यावरण सिर्फ खबर नहीं, यह हमारी सांसों का सवाल है। ग्राउंड रिपोर्ट की कोशिश है कि इन मुद्दों को ज़मीनी स्तर पर उठाया जाए और चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाया जाए। अगर आप पर्यावरण पत्रकारिता को ज़रूरी मानते हैं, तो इस एपिसोड को शेयर करें और हमें अपना फीडबैक भेजें।
ग्राउंड रिपोर्ट का डेली इंवायरमेंट न्यूज़ पॉडकास्ट ‘पर्यावरण आज’ Spotify, Amazon Music, Jio Saavn, Apple Podcast, पर फॉलो कीजिए।
Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India
We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions.
We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.
When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.