...
Skip to content

Ethanol वाला ईंधन कैसे भारत को विदेशी मुद्रा बचाने में कर रहा है मदद?

Ethanol Biofuel India: हरदीप सिंह पूरी के अनुसार साल 2014 से 2023 के बीच भारत ने 78 हज़ार 118 करोड़ रूपए की विदेशी मुद्रा की बचत की है.
Ethanol वाला ईंधन कैसे भारत को विदेशी मुद्रा बचाने में कर रहा है मदद?
Ethanol वाला ईंधन कैसे भारत को विदेशी मुद्रा बचाने में कर रहा है मदद?

भारत ने अपने एथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Biofuel India) प्रोग्राम के तहत बीते 9 सालों में भारी बचत की है. ऑइल मिनिस्टर हरदीप सिंह पूरी के अनुसार साल 2014 से 2023 के बीच भारत ने 78 हज़ार 118 करोड़ रूपए की विदेशी मुद्रा की बचत की है. इसके अलावा इस प्रोग्राम के चलते भारत ने 426 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन को कम किया है.  इसके अलावा भारत ने इसके ज़रिए 142 लाख मीट्रिक टन क्रूड ऑइल की भी बचत की है.

hardeep singh puri at ethanol fuel factory

Ethanol Biofuel India:एथेनोल ब्लेंडिंग क्या है?

एथिल अल्कोहल या एथेनॉल एक बायो फ्यूल (Bio Fuel) है. यह शक्कर बनाने के क्रम में गन्ने से और इसके अलावा फ़ूडग्रेन को फर्मेंट करके निकलता है. इस बायो फ्यूल को गैसोलीन या पेट्रोल में मिलाया जाता है. भारत ने फॉसिल फ्यूल की खपत को कम करने के लिए एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम (Ethanol Biofuel India) लॉन्च किया था. भारत में अभी सभी फ्यूल स्टेशन में जो पेट्रोल दिया जाता है उसमें 10 प्रतिशत एथेनॉल मिला होता है. हालाँकि भारत इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचाना चाहता है. इसके लिए टेस्ट के रूप में कुछ चुनिन्दा फ्यूल स्टेशन में 20 प्रतिशत एथेनॉल युक्त पेट्रोल की बिक्री शुरू की गई है. हरदीप सिंह पुरी के अनुसार देश में इस तरह के कुल 9 हज़ार 300 रीटेल आउटलेट स्थापित हो चुके हैं.     

बायो गैस की ब्लेंडिंग

भारत पेट्रोल की ब्लेंडिंग के अलावा बायोगैस की ब्लेंडिंग को भी बढ़ावा दे रही है. कंप्रेस्ड बायोगैस ब्लेंडिंग ऑब्लिगेशन (CBO) के तहत सीएनजी और एलपीजी में बायो गैस ब्लेंडिंग को बढ़ावा देगी. इसके लिए सरकार साल 2028-29 तक 37 हज़ार 500 करोड़ रूपए का निवेश करेगी. इस निवेश के तहत सरकार 750 सीबीजी प्रोजेक्ट की स्थापना करेगी. सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार साल 2024-25 तक सीबीओ वैकल्पिक होगा वहीँ इसके बाद यह अनिवार्य कर दिया जाएगा. 

sugracane field india ethanol biofuel

ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस

हाल ही में भारत में हुए जी-20 सम्मलेन के दौरान ग्लोबल बायोफ्यूल अलाइंस का भी गठन किया गया. इसमें भारत सही अन्य देश आपस में सस्टेनेबल बायोफ्यूल को बढ़ावा देने पर काम करेंगे. भारत के अलावा ब्राज़ील और अमेरिका इसके संस्थापक सदस्य हैं. यह तीन देश वैश्विक स्टार पर 85 प्रतिशत बायोफ्यूल का उत्पादन करते हैं एवं 81 खपत भी करते हैं. भारत (Ethanol Biofuel India) उसके उपयोग को अब और आगे बढ़ाने की सोच रहा है. भारत के अनुसार यह न सिर्फ जीवाश्म इधन पर उसकी निर्भरता को कम करेगा बल्कि साल 2070 तक इसके नेटज़ीरो के लक्ष्य तक पहुँचने में भी मददगार रहेगा.

भारत में एथेनॉल से हुए इस फायदे का श्रेय यहाँ इसके उत्पादन के बढ़ने को भी जाता है. भारत में बीते साल से चीनी मीलों को एथेनॉल बनाने के लिए ज़रुरी तकनीक स्थापित करवाने के लिए लोन प्रदान किया जा रहा है. साल 2023 तक भारत में एथेनॉल प्रोडक्शन की क्षमता 1244 करोड़ लीटर तक पहुँच गई.

यह भी पढ़ें

ज़रुरी खबरें पाने के लिए Ground Report Hindi के Whatsapp समूह से जुड़िये। आप हमें अपनी राय Greport2018@Gmail.Com पर मेल कर सकते हैं।

Author

  • Shishir Agrawal is the Hindi Editor of Ground Report. However he identifies himself as a young enthusiast passionate about telling tales of unheard. He covers environment and development affairs from the tribal landscape of central India.

    He has also covered issues related to agrarian crisis, wildlife, water, waste and urban development. He has been a recipient of several fellowships and grant. This includes Gandhi Fellowship, Vikas Samvad Media Fellowship and Earth Journalism Network Grant.

    Apart from having long conversations he indulges himself in reading books, watching theater and gazing at flying objects for leisure. He can be reached at shishiragrawl007@gmail.com.

    View all posts Hindi Editor

Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India

We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions. 

We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.

Connect With Us

Send your feedback at greport2018@gmail.com

Newsletter

Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.

EXPLORE MORE

LATEST

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins