Skip to content

सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में क्यों लगता है हर वर्ष मेला?

सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में क्यों लगता है हर वर्ष मेला?

मध्यप्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में स्थित है चिंतामन गणेश (Chintaman Ganesh) का मंदिर। भारत में गुजरात के सिद्धपुर, राजस्थान के सवाई माधोपुर और मध्यप्रदेश के उज्जैन और सीहोर में ही चिंतामन गणेश का मंदिर है। इसके पीछे एक बेहद ही दिलचस्प दंतकथा है।

गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी पृथ्वी वल्लभ दूबे ने ग्राउंड रिपोर्ट को बताया कि 2000 साल पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य जो चिंतामन गणेश के भक्त थे रणथंबोर के मंदिर में भक्ति करके लौट रहे थे, तब रास्ते में उन्हें गणेश जी ने स्वप्न दिया कि वो कमल के रुप में सीहोर स्थित सीवन नदी में अवतरित होंगे। उस कमल के फूल को वो लेकर अपने साथ आ जाएं। जब राजा कमल का फूल लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में रात हो जाती है और कमल का फूल मूर्ति में परिवर्तित हो जाता है। यह मूर्ति ज़मीन में धंस जाती है। बहुत प्रयत्न के बाद भी जब मूर्ति बाहर नहीं आती तो उसे वहीं विराजमान कर दिया जाता है। इसी जगह पर आज सीहोर में चिंतमन गणेश का मंदिर स्थित है।

गणेश मंदिर में हर वर्ष मेले के आयोजन के पीछे भी है कहानी

View this post on Instagram

A post shared by Ground Report (@groundreport.in)

हर वर्ष यहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर मेले के आयोजन किया जाता है जिसके पीछे भी एक कथा है। दरअसल 150 साल पहले गणेश जी की हीरे की आंखे चोरी हो गई थी। जिसके बाद 21 दिनों तक उनकी आंखों से दूध की धार बहती रही। गणेश जी ने मुख्य पुजारी को स्वप्न दिया और फिर चांदी की आंखे मूर्ती में लगाई गई, इसके लिए यज्ञ एवं अनुष्ठान करवाया गया। तभी से गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीहोर के गणेश मंदिर में मेले का आयोजन करवाया जाता है।

इस मेले में झूले, दुकानें, खाने पीने की चीज़ों के स्टॉल लगते हैं। सीहोर के साथ-साथ आसपास के भक्त गणेश मंदिर का मेला देखने ज़रुर आते हैं। इस अवसर पर दिन में 5 बार गणेश जी की आरती होती है, जो भक्तों को काफी भावविभोर कर देती है।

Support us to keep independent environmental journalism alive in India.

Keep Reading

The Narmada Valley Development Project: A Never-Ending Controversy

Narmada Bachao Andolan completed 40 years of struggle

Costliest water from Narmada is putting financial burden on Indore

Bhopal failing its river, impacting Narmada’s ecology and river system

Stay connected with Ground Report for underreported environmental stories.

Follow us onXInstagram, and Facebook; share your thoughts at greport2018@gmail.com; subscribe to our weekly newsletter for deep dives from the margins; join ourWhatsApp communityfor real-time updates; and catch our video reports on YouTube.

Your support amplifies voices too often overlooked—thank you for being part of the movement.

Author

Support Ground Report to keep independent environmental journalism alive in India

We do deep on-ground reports on environmental, and related issues from the margins of India, with a particular focus on Madhya Pradesh, to inspire relevant interventions and solutions. 

We believe climate change should be the basis of current discourse, and our stories attempt to reflect the same.

Connect With Us

Send your feedback at greport2018@gmail.com

Newsletter

Subscribe our weekly free newsletter on Substack to get tailored content directly to your inbox.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

Your support amplifies voices too often overlooked, thank you for being part of the movement.

EXPLORE MORE

LATEST

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins