...
Skip to content

जाने कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी?

REPORTED BY

जाने कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी?
जाने कौन हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी?

आज हरियाणा की खट्टर कैबिनेट ने अपना इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के ही नायब सिंह सैनी अब बची हुई विधानसभा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। आये जानते कौन है नायब सिंह सैनी और क्या है इनकी राजनीतिक हैसियत।

54 वर्ष के सैनी अम्बाला के मीज़ापुर माजरा गाँव में पैदा हुए। उन्होंने डॉ बी आर आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से BA किया है। सैनी ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से LLB भी किया है।

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर

सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। वे भाजपा के ग्रासरूट कार्यकर्ता रह चुके हैं, साल 2002 में उन्हें भाजपा अंबाला जिला यूथ विंग का महासचिव चुना गया था। 2005 में सैनी को अंबाला यूथ विंग का जिला अध्यक्ष भी बनाया गया था।

इसके अलावा सैनी भारतीय जनता पार्टी के कई अंगों में कार्य कर चुके हैं, वे भाजपा किसान मोर्चा के हरियाणा महासचिव रह चुके हैं। उन्हें 2012 में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष भी चुना गए।

सैनी ने अपना पहला चुनाव हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा से 2010 में लड़ा था, जिसमे वे रामकृष्ण गुर्जर से हार गए। 2014 का विधानसभा चुनाव उन्होंने नारायणगढ़ से जीता और बाद में राज्य सरकार में मंत्री भी चुने गए।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सैनी को कुरुक्षेत्र की बड़ी लोकसभा सीट से उतारा, जहां सैनी ने कांग्रेस के निर्मल सिंह को 4 लाख के बड़े अंतर से हराया था।

पिछले साल अक्टूबर में ही नायब सिंह को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, और अब वो मनोहर लाल खट्टर को रीप्लेस कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनी खट्टर के खास हैं, खबरें ये भी हैं की पार्टी आलाकमान को सैनी के नाम की सिफारिश खुद मनोहर नाल खट्टर ने ही की थी। अब ये वक्त आने के साथ ही पता लगेगा की सैनी हरियाणा में भाजपा की गाडी को कैसे चलाते हैं और कहां तक पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें

पर्यावरण के लिहाज़ से कितनी सस्टेनेबल है स्मार्ट सिटी भोपाल?

क्या होती है स्मार्ट सिटी, भारत में अब तक कितने ऐसे शहर तैयार हुए हैं?

पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुकट्विटरइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी

Author

  • Journalist, focused on environmental reporting, exploring the intersections of wildlife, ecology, and social justice. Passionate about highlighting the environmental impacts on marginalized communities, including women, tribal groups, the economically vulnerable, and LGBTQ+ individuals.

    View all posts

Support Ground Report

We invite you to join a community of our paying supporters who care for independent environmental journalism.

When you pay, you ensure that we are able to produce on-ground underreported environmental stories and keep them free-to-read for those who can’t pay. In exchange, you get exclusive benefits.

mORE GROUND REPORTS

Environment stories from the margins

LATEST