भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) के अनुसार से अगले 3 दिनों तक प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रहेगी l कई जिलों में शीतलहर/तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक ऊपरी वायु चक्रवात (Western Disturbance) सक्रिय है, जिससे उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही है।
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ व ट्रफ सिस्टम बना हुआ है, जिससे दिन का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ रहा तथा रात-सुबह काफी ठंड महसूस की जा रही है। IMD ने बताया है कि 11 नवंबर की सुबह 08:30 से 12 नवंबर की सुबह 08:30 तक भोपाल, राजगढ़, इंदौर में तीव्र शीतलहर होगी l वहीं सिहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर में शीतलहर की संभावनाएं है l
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
10 नवम्बर को प्रदेश में शीत लहर रही है l वहीं अलग अलग जिले में तापमान भी अलग रहा l
| शहर | Maximum (ज्यादा ) | Minimum (कम ) |
| भोपाल | 27.5 | 8.8 |
| इंदौर | 27.4 | 7.9 |
| ग्वालियर | 28.8 | 10.5 |
| उज्जैन | 29.7 | 11.4 |
| जबलपुर | 27.2 | 10.2 |
किसानों के लिए विशेष सलाह
मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी रहने की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। तापमान में लगातार गिरावट का सबसे अधिक प्रभाव रबी सीजन की फसलों, नर्सरी और पशुधन पर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों व पशुओं की सुरक्षा के लिए समय पर उपाय करने की अपील की गई है।
खेतों में करें हल्की सिंचाई
शीतलहर आने से पहले खेत में हल्की सिंचाई करना बेहद जरूरी है। इससे मिट्टी का तापमान स्थिर रहता है और पौधों की जड़ों को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। रात के समय खेत के किनारों पर सूखी पत्तियां या भूसा जलाकर धुआं करने से आसपास का तापमान बढ़ता है और फसलों को ठण्ड से राहत मिलती है।
नाजुक फसलों पर करें ढकाव
ठंड का सबसे अधिक असर आलू, टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, सरसों जैसी संवेदनशील फसलों पर होता है। इनके आसपास पुआल, घास या प्लास्टिक शीट से ढकाव करने की सलाह दी गई है। इससे फसलों को कम तापमान और तेज हवाओं से सुरक्षा मिलती है और उपज पर असर नहीं पड़ता है।
नर्सरी को रखें सुरक्षित
सब्जियों और नर्सरी को रात के समय पॉलीथीन शीट या घास से ढककर रखना चाहिए। नर्सरी पर पड़ी ठण्ड से पौधे झुलस सकते हैं और उनकी बढ़वार रुक सकती है, इसलिए इनकी विशेष देखभाल जरूरी है।
पशुधन की सुरक्षा सबसे जरूरी
ठंड का असर पशुओं पर तेजी से पड़ता है, खासकर नवजात बछड़ों और दुग्ध देने वाले पशुओं पर। पशुओं को ठंडी हवा से बचाने के लिए उन्हें बंद या आंशिक बंद गोठ में रखना चाहिए। पीने के लिए गुनगुना पानी देना चाहिए, क्योंकि ठंडा पानी पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। पशुपालकों को सलाह है कि पशुओं के लिए सूखी बिछावन जैसे पुआल या भूसा बिछाकर रखें और उन्हें ऊर्जा-समृद्ध चारा जैसे गुड़, तेलखली, दाना आदि उपलब्ध कराएं ताकि पशुओं की शारीरिक गर्मी बनी रहे।
किसान अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। खेतों में काम करने के दौरान ऊनी कपड़े, टोपी, दस्ताने और जूते अवश्य पहनें। बहुत अधिक ठंड के समय खेतों में लंबे समय तक काम करने से बचें, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
मौसम विभाग की सलाह
तीव्र शीतलहर और शीत लहर से बचने के लिए मौसम विभाग ने सलाह दी है l शीतलहर के कारण हाथ-पैर की उंगलियाँ, कान या नाक की ऊपरी सतह में झुनझुनी, सुन्नपन या सफेद पड़ने जैसे लक्षण आ सकते है, समय रहते सावधानी रखें।
ऐसे समय में सिर, गर्दन, हाथ-पैर को अच्छी तरह ढक कर रखें। टोपी, मफलर, ऊनी स्वेटर व जूते पहनना लाभदायक होगा। अगर सुबह-शाम बाहर जाना है, तो गर्म कपड़े अवश्य पहनें और छोटे बच्चों व बुजुर्गों की देखभाल विशेष रूप से करें।
Citywise 10-Day Forecast: Bhopal
| Date | Temperature (°C) | Forecast |
|---|---|---|
| 11 Nov | 9 | Clear sky, cold wind |
| 12 Nov | 8 | Cold morning, dry day |
| 13 Nov | 8 | Cold wave likely |
| 14 Nov | 7 | Severe cold, dry air |
| 15 Nov | 7 | Chilly night |
| 16 Nov | 6 | Coldest expected |
| 17 Nov | 6 | Clear, dry weather |
| 18 Nov | 7 | Slight rise in temperature |
| 19 Nov | 8 | Mild morning fog |
| 20 Nov | 8 | Cold but clear |
Citywise 10-Day Forecast: Indore
| Date | Temperature (°C) | Forecast |
|---|---|---|
| 11 Nov | 8 | Clear and cold |
| 12 Nov | 7 | Cold wave continues |
| 13 Nov | 7 | Windy, dry weather |
| 14 Nov | 6 | Severe cold |
| 15 Nov | 6 | Foggy morning |
| 16 Nov | 5 | Record low expected |
| 17 Nov | 5 | Dry, cold air |
| 18 Nov | 6 | Gradual rise |
| 19 Nov | 7 | Mild chill |
| 20 Nov | 8 | Clear sky |
Citywise 10-Day Forecast: Gwalior
| Date | Temperature (°C) | Forecast |
|---|---|---|
| 11 Nov | 10 | Cold, dry air |
| 12 Nov | 9 | Chilly morning |
| 13 Nov | 9 | Cold wave effect |
| 14 Nov | 8 | Drop in temperature |
| 15 Nov | 8 | Dry, breezy weather |
| 16 Nov | 7 | Coldest day expected |
| 17 Nov | 7 | Clear and cold |
| 18 Nov | 8 | Mild chill |
| 19 Nov | 9 | Slightly warmer |
| 20 Nov | 9 | Steady cold |
Citywise 10-Day Forecast: Jabalpur
| Date | Temperature (°C) | Forecast |
|---|---|---|
| 11 Nov | 10 | Cold and windy |
| 12 Nov | 9 | Fog in morning |
| 13 Nov | 9 | Cold wave likely |
| 14 Nov | 8 | Severe cold |
| 15 Nov | 8 | Dry, clear sky |
| 16 Nov | 7 | Coldest day expected |
| 17 Nov | 7 | Dry air continues |
| 18 Nov | 8 | Slight rise |
| 19 Nov | 9 | Mild chill |
| 20 Nov | 9 | Cold but stable |
भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट को आर्थिक सहयोग करें।
यह भी पढ़ें
पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।






